Sunday , June 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : चंडीगढ़ की सुखना लेक बंद, सैर करने पर भी रोक, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंडीगढ़ की सुखना लेक को आज (26 मार्च) से आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DC निशांत यादव ने इसकी जानकारी दी। प्रशासन का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

DC ने बताया है कि सुखना लेक पर दो दिन (27 और 28 मार्च को) एयर-शो होना है। इसी के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसमें बिना प्री-बुकिंग के एंट्री नहीं मिलेगी। 28 मार्च की दोपहर डेढ़ बजे लेक को दोबारा लोगों के लिए खोला जाएगा।

डीसी ने बताया कि एयर-शो के लिए 27 मार्च को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। दोनों दिन 10-10 हजार लोग देखने के लिए पहुंचेंगे। लेक को दो दिन बंद रखा गया। सैर करने वालों के लिए झील बंद रहेगी। आज से अरेंजमेंट शुरू हो जाएंगे।

लोगों की सुविधा के लिए वॉलंटियर तैनात होंगे

DC ने बताया- शो देखने आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी का इंतजाम किया गया है। इसके लिए पानी के टैंकर व डिस्पोजल गिलास उपयोग होंगे। वहां टॉयलेट बनाए हैं। सिविल डिफेंस के वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी तरह की मुश्किल न आए। एंबुलेंस, फायर टेंडर और फर्स्ट एड सेटर बनाए गए हैं।

निजी गाड़ियां लाने की अनुमति नहीं

DC ने कहा- शो के लिए प्रशासन ने पूरे शहर को 7 जोन में बांटा है। वहां से लोगों को सुखना लेक ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। लोगों को अपनी गाड़ियां सुखना लेक आने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को पास के लिए आवेदन करते समय अपना पिक पॉइंट चुनना है।

डिजास्टर मैनेजमेंट के इंतजाम, गारबेज डिस्पोजल टीम लगाईं

DC ने कहा- लेक पर डिजास्टर मैनेजमेंट का पूरा इंतजाम किया गया है। वोट, लाइफ जैकेट समेत सारे इंतजाम किए गए हैं। अगर कोई अनहोनी लेक पर होती है तो उस पर काबू किया जा सके। बहुत ज्यादा लोग आ रहे हैं। ऐसे में गंदगी न फैले, इसके लिए गारबेज डिस्पोजल टीम 7 जोन में लगाई है, ताकि उसे तुरंत क्लीन किया जा सके।

टिकट वाले लोग ही बस में बैठ पाएंगे

डीसी ने बताया कि एयर-शो के लिए जाने वाली बसों में केवल उन्हीं लोगों को बैठाया जाएगा, जिसके पास शो का टिकट होगा। यह टिकट वे फोन या पेपर पर दिखा सकते हैं। टिकट को मोबाइल से कंडक्टर स्कैन करेंगे। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी गई है। एक बार स्कैन होने पर वह टिकट दोबारा स्कैन नहीं हो पाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में जबरन वसूली गैंग के 4 लोग गिरफ्तार:3 आधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद, विदेशी हैंडलर्स से जुड़े; बड़ी वारदात की फिराक में थे

जालंधर , (PNL) :  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जबरन वसूली और फायरिंग की वारदातों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!