Friday , September 12 2025
Breaking News

चब्बेवाल उप-चुनाव : कांग्रेस के हलका इंचार्ज और पूर्व MLA का पोता हुआ आप में शामिल, सीएम मान ने करवाया शामिल

होशियारपुर, (PNL) : पंजाब के होशियारपुर के हलका चब्बेवाल में उप चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस को उक्त हलके से दो बड़े झटके दिए गए हैं। आज राज्य के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी राम रतन के पोते चौधरी गुरप्रीत सिंह और चब्बेवाल कांग्रेस के हलका इंचार्ज कुलविंदर सिंह को आम आदमी पार्टी में शामिल किया। उन्हें सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने पार्टी में शामिल कर करवाया।

दोनों नेताओं की जॉइनिंग चंडीगढ़ स्थित सीएम भगवंत सिंह मान के आवास में हुई। सीएम मान ने कहा- पूर्व कांग्रेस विधायक चौधरी राम रतन के पोते चौधरी गुरप्रीत सिंह आज आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया है। इससे उक्त हलके में आने वाले चुनाव में काफी मजबूती मिलेगी। यूथ कांग्रेस चब्बेवाल के प्रधान गुरप्रीत सिंह थे। सांसद राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में उनकी जॉइनिंग करवाई गई थी।

सीएम मान ने कहा- हल्का चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी दो दोनों नेताओं से काफी मजबूती मिलेगी। कुलविंदर सिंह रसूलपुरी को भी AAP में शामिल किया गया है। चब्बेवाल से कांग्रेस के हल्का इंचार्ज कुलविंदर सिंह 35 सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!