Monday , September 21 2026
Breaking News

जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली के दफ्तर पहुंचे धनराज पिल्लै, बोले-नितिन युवाओं की नई उम्मीद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं पद्मश्री से सम्मानित खिलाड़ी धनराज पिल्लै ने उद्योगपति, आल इंडिया हाली टीम के वाइस प्रेजिडेंट और सेंट्रल हलका के इंचार्ज नितिन कोहली से उनके कार्यालय में विशेष मुलाकात की। यह बैठक खेलों को लेकर भविष्य की रणनीति, युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान पर केंद्रित रही। इस अवसर पर धनराज पिल्ले ने नितिन कोहली की खेल क्षेत्र में दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें देश और समाज के लिए एक नई उम्मीद करार दिया।

धनराज पिल्लै ने कहा कि नितिन कोहली ने पंजाब और विशेष रूप से जालंधर में हॉकी के उत्थान के लिए जो प्रयास किए हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि कोहली जैसे ज़मीनी अनुभव रखने वाले लोगों की राजनीति में सक्रिय भूमिका समाज और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी हो सकती है।

धनराज पिल्लै ने कहा कि “नितिन कोहली ने खेलों को सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे युवाओं के जीवन में बदलाव लाने वाले माध्यम के रूप में अपनाया है। मैं उन्हें एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में देखता हूं, जो खेलों से मिले अनुभव को नीति निर्माण में उपयोग कर सकते हैं,।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मार्गदर्शन और संसाधनों की ज़रूरत है। ऐसे में नितिन कोहली जैसे नेतृत्वकर्ताओं का सक्रिय होना समय की मांग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोहली के नेतृत्व में जालंधर को खेलों का मॉडल शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है।

धनराज पिल्लै. ने नितिन कोहली द्वारा हॉकी पंजाब में निभाई गई भूमिका की विशेष रूप से सराहना की, जहाँ उनके मार्गदर्शन में कई युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोहली का दृष्टिकोण हमेशा खिलाड़ियों को सुविधा, प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराने पर रहा है।

इस अवसर पर धनराज पिल्लै के साथ पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन हालप्पा और जीवन महादेव भी मौजूद रहे। सभी ने नितिन कोहली के अब तक के कार्यों को सराहा और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वह सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय और निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

धनराज पिल्लै ने यह भी कहा कि आज के समय में खेलों को राजनीति और समाजसेवा से जोड़ने की ज़रूरत है, ताकि खेल सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और समाज सुधार का माध्यम बन सके। नितिन कोहली इस सोच के प्रतिनिधि बन सकते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!