Friday , October 2 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : अमेरिका ने H-1B वीजा की इंटरव्यू पर लगाया इतने महीने तक बैन, टूरिस्ट वीजा लेने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, पढ़ें

न्यूयॉर्क, (PNL) : भारत में अमेरिकी दूतावास ने वीजा आवेदकों के लिए एक बड़ी जानकारी जारी की है. दूतावास ने कहा है कि अगर आवेदकों को रीशेड्यूल की सूचना मिल चुकी है, तो वह अपने इंटरव्यू की तारीखों पर वाणिज्य दूतावास में न आएं. दूतावास ने चेतावनी दी है कि जो आवेदक अपडेटेड अपॉइंटमेंट को अनदेखा करके पुरानी तारीख पर पहुंचेंगे, उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी. अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अब सीधे मार्च 2026 तक तारीख पोस्टपोन्ड कर दी है. यानी 3-4 महीने का इंतजार और बढ़ गया है.

दूतावास ने X पर लिखा, ‘अगर आपको ई-मेल हासिल हुआ है कि आपका वीजा अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल कर दिया गया है, तो मिशन इंडिया आपको आपकी नई अपॉइंटमेंट डेट पर मदद करने के लिए तैयार हैं. अपनी पहले से अपॉइंटमेंट डेट पर पहुंचने पर आपको दूतावास या वाणिज्य दूतावास में एंट्री नहीं मिलेगी.’

आवेदकों का सोशल मीडिया अकाउंट चेक होगा

यूएसए ने नया नियम लागू किया है कि अब हर H-1B और H-4 वीजा लेने वाले व्यक्ति के फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, लिंक्डइन और स्नैपचैट समेत सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स पूरी तरह से चेक किए जाएंगे. 15 दिसंबर 2025 से ये जांच शुरू हो रही है. इसके लिए अमेरिकी दूतावास को इतना ज्यादा समय चाहिए कि वो दिसंबर के सारे इंटरव्यू ही नहीं कर पा रहे. इस वजह से सभी अपॉइंटमेंट्स को आगे खिसका दिया गया है.

अमेरिकी दूतावास ने दी चेतावनीअमेरिकी दूतावास ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आपको ईमेल आया है कि आपका इंटरव्यू नई तारीख पर डाला गया है, तो पुरानी तारीख पर बिल्कुल मत जाना. पुरानी तारीख पर दूतावास गए तो आपको अंदर घुसने तक नहीं देंगे, सीधे लौटा दिया जाएगा. जिन लोगों का वीजा इंटरव्यू होना है, उन्हें अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग अभी से ‘पब्लिक’ कर देनी है. यानी कोई पोस्ट, फोटो, स्टोरी, कमेंट – कुछ भी प्राइवेट नहीं रहना चाहिए. सब कुछ अमेरिकी अधिकारी देख सकें, तभी इंटरव्यू होगा.

H1-B वीजा लेने वाले भारतीयों की मुश्किलें बढ़ीं

यह नियम हर देश के नागरिक के लिए है, लेकिन भारत से H-1B वीजा लेने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है. हर साल 70-75% H-1B भारतीयों को ही मिलते हैं, इसलिए सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर ही पड़ रहा है.

इससे पहले सितंबर में ट्रंप सरकार ने नया H-1B वीजा लेने पर 1 लाख डॉलर यानी करीब लगभग 85 लाख रुपए का अतिरिक्त शुल्क लगा दिया था. कई देशों के लोगों के ग्रीन कार्ड और नागरिकता के आवेदन भी रोक दिए गए. अब ये सोशल मीडिया जांच और इंटरव्यू रद्द होने से भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना और भी मुश्किल हो गया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!