Wednesday , October 21 2026
Breaking News

Jalandhar में Petrol Pump मैनेजर से लूट का मामला, मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार

जालंधर, (PNL) : एच.एम.वी. कॉलेज के पास पैट्रोल पंप के 36 वर्षीय मैनेजर सागर ओहरी को गोली मारकर 4.50 लाख रुपए की लूट के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक करीब 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कमिश्नरेट पुलिस ने टैक्निकल तरीके व काल डिटेल के माध्यम से केस को ट्रेस करते हुए इस डकैती में शामिल दो पेट्रोल पंप कर्मचारियों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया। इस पूरे केस में सूचना तंत्र की अहम भूमिका निभाने में सक्षम नवाब भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्तौलें और नकदी भी बरामद कर ली है।

सूत्रों के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस ने घटनास्थल से लेकर कई रूट की सी.सी.टी.वी. फुटेज इकट्ठा की जिसमें पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसमें पता चला कि पैट्रोल पंप कर्मचारी समय-समय पर लुटेरों को फोन करके पैट्रोल पंप मैनेजर सागर ओहरी के बारे में जानकारी दे रहा था और यह भी बता रहा था कि वह कब पैट्रोल पंप से कैश लेकर निकलेगा। पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लुटेरों के मोबाइल नंबरों पर हुई कालिंग का खुलासा हुआ। पुलिस ने पंजाब भर के पैट्रोल पंपों पर बाइक के नंबर और फुटेज भेजकर सभी को सतर्क कर दिया था। पुलिस के अनुसार जब मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरा होशियारपुर स्थित एक पैट्रोल पंप पर पैट्रोल लेने गया तो पैट्रोल पंप कर्मचारियों ने उसे पहचान लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस हिरासत में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद में पुलिस टीम ने शिमला के एक होटल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस सनसनीखेज डकैती में पैट्रोल पंप के दो कर्मचारी शामिल थे। उनके अनुसार यह कर्मचारी पिछले कई दिनों से नवाब के साथ मिलकर इस डकैती की योजना बना रहा था। सूत्रों का यह भी कहना है कि ये दोनों पैट्रोल पंप कर्मचारी नवाब के दोस्त थे जिन्होंने डकैती की योजना बनाई थी। योजना बनाने के बाद नवाब पैट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ एक कैफे में अपने तीन अन्य दोस्तों से मिला, जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। कैफे में मुलाकात के बाद से दोनों पैट्रोल पंप कर्मचारी अपने लुटेरे दोस्त नवाब के संपर्क में थे और उसे लगातार रेकी करने के निर्देश दे रहे थे। साथ ही पैट्रोल पंप मैनेजर सागर ओहरी पर नजर रख रहे थे कि वह रोजाना कब और किस समय पैट्रोल पंप से नकदी लेकर नई दाना मंडी स्थित एस.बी.आई. बैंक में कैश जमा कराने जाता है। यही नहीं, कर्मचारियों ने लुटेरों को उस रास्ते की स्पष्ट जानकारी दे दी थी, जिससे होकर मैनेजर नकदी को अनाज मंडी तक ले जाएगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कैफे में बैठे पैट्रोल पंप कर्मचारियों ने घटना से करीब एक सप्ताह पहले रेकी की थी।

घटना का दिन तय करने के बाद लुटेरे उस समय घटना को अंजाम देने पहुंचे जब सागर ओहरी हर दिन की तरह नकदी लेकर निकलता था, लेकिन उस दिन वह 15 मिनट पहले ही निकल गया था। पैट्रोल पंप कर्मचारी ने फोन पर अपने साथी लुटेरों को बताया कि वह 15 मिनट पहले ही वहां से चला गया था। ऐसे में पेट्रोल पंप कर्मचारी ने लुटेरों को वारदात करने से रोका था, लेकिन इसके बावजूद लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। कमिश्नरेट पुलिस केस को पूरी तरह ट्रेस कर उक्त पूरे गिरोह में शामिल सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर मामले से पर्दा उठा सकती है। हैरानीजनक है कि कमिश्नर स्वप्न शर्मा एनकाउंटर व अन्य घटनाओं को प्रेस कांफ्रैंस कर खुलासा कर देते हैं। मगर पैट्रोल पंप में हुई इतनी बड़ी लूट की वारदात को इतने दिन बीत जाने के बाद भी मीडिया से छुपा कर रख रहे हैं जिनको लेकर कई सवाल लोगों के जहन में उठ रहे हैं। लोग कमिश्नर स्वप्न शर्मा की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस अपने तरीके से सभी पहलुओं को देखते खुलासा करती है मगर जागरूक लोगों के कई सवाल हैं पुलिस प्रशासन के प्रति उठ रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!