Wednesday , February 18 2026
Breaking News

Cancer का इलाज होगा आसान, बजट में हेल्थ सेक्टर पर बड़ा ऐलान

न्यूज डेस्क, (PNL) : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट किया है। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़ी सौगातें दी हैं। मगर स्वास्थ्य को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं। बजट से पहले खबरें सामने आ रहीं थीं कि बजट में हेल्थ सेक्टर का आवंटन 10 फीसदी तक बढ़ सकता है। तो आइए जानते हैं इस बार के बजट में स्वास्थ्य के लिए क्या बड़ी घोषणाएं हुई हैं?

बजट में स्वास्थ्य के बड़े ऐलान

  • भारत में मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा उपलब्ध करवाया जाएगा।

  • कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज आसान होगा।

  • देश के 200 जिला अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर खोले जाएंगे।

  • कैंसर की 36 दवाईयां भी सस्ती होंगी।

  • मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे।

  • कई दवाईयों पर टैक्स में छूट मिलेगी, जिससे दवाईयां सस्ती होंगी।

  • 36 दवाओं पर ड्यूटी टैक्स पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

  • 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% तक कर दी जाएगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट

हेल्थ सेक्टर को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। खासकर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा खर्च बढ़ाने के लिए सटीक रोडमैक की जरूरत है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में टैक्स सुधार की भी उम्मीद की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं पर GST 0-5% होना चाहिए। वहीं हेल्थ सेक्टर में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी बढ़ाने की भी उम्मीद है। आयुष्मान भारत में भी छोटे शहरों को जोड़ने की मांग की जा रही है।

स्वास्थ्य के बजट में आई कमी

पिछले सालों की तुलना में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी कमी आई है। 2018-2022 में स्वास्थ्य के लिए बजट 2.47% से 2.22% तक था। जो 2023-2025 के बीच 1.85% से 1.75% कर दिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 12 साल बाद बैलगाड़ी की दौड़ों की शुरुआत के साथ किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 का किया उद्घाटन

किला रायपुर (लुधियाना), (PNL) : किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 मंगलवार को लुधियाना में बहुत उत्साह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!