Tuesday , September 8 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

कोलकाता, (PNL) : दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कलकत्ता हाई कोर्ट के गिरफ्तारी संबंधी आदेश के बाद की।

मामला एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अभिषेक पोरेल ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने मारपीट, आपराधिक धमकी और प्रताड़ित करने समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

FIR में महिला ने कथित तौर पर यह भी आरोप लगाया है कि उसके और पोरेल के निजी पलों को रिकॉर्ड किया गया। मामले में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के निर्देश भी हाई कोर्ट की ओर से दिए गए थे, ताकि कथित निजी तस्वीरों और वीडियो के प्रसार को रोका जा सके।

रिपोर्टों के मुताबिक, शिकायतकर्ता और अभिषेक पोरेल के बीच करीब तीन साल से संबंध होने का दावा किया गया है। महिला का आरोप है कि बाद में दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और पोरेल ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद शादी से इनकार करने और कथित तौर पर धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। फिलहाल अदालत में आरोप साबित होना बाकी है और पोरेल को कानून की प्रक्रिया के तहत आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!