Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर : व्यापारियों, उद्धोगपतियों और शहरवासियों का इंतजार खत्म, 11 जून को होगा बर्ल्टन पार्क का उद्धाटन

जालंधर, (PNL) : बर्ल्टन पार्क में बनने वाले स्पोर्ट्स हब के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इसके साथ ही जालंधर निवासियों, व्यापारियों और उद्योगपतियों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए जालंधर के मेयर विनीत धीर और आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली ने बताया कि स्पोर्ट्स हब के निर्माण का औपचारिक उद्घाटन 11 जून को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

जालंधर के मेयर विनीत धीर ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और स्पोर्ट्स हब को जल्द से जल्द बनाने के लिए दिन-रात काम करने के लिए राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल और आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली का धन्यवाद किया।

आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली ने बताया कि बर्ल्टन पार्क के स्पोर्ट्स हब में क्रिकेट स्टेडियम, मल्टीपर्पज स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम बनने जा रहा है। 18 साल बाद यह प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है जो डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!