Thursday , July 30 2026
Breaking News

अमृतसर में दिन-दिहाड़े चली गोलियां, बीजेपी नेता ने युवक को उतारा मौत के घाट, पढ़ें

अमृतसर (PNL) अमृतसर में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अमृतसर के टाहली वाले चौक में चली गोलियों के कारण एक नौजवान की मौत हो गई है। वारदात में घायल युवक को पहले अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान सिमरपाल सिंह के रूप में हुई है।

इस मामले में दुकानदारों का कहना है कि बाजार में कई दुकानदार सोने की कमेटियाँ चलाते हैं। सोने की कमेटी को लेकर दुकान के ऊपर बातचीत चल रही थी, जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद नौजवान ने गोलियां चला दीं।

वहीं, एस.पी. हरपाल का कहना है कि दुकान को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हुआ, जिसमें गोलियां चलीं। फिलहाल थाना बीड़विंड की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमलावर की पहचान चरनजीत सिंह चन्नी के रूप में हुई है, जोकि बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर निकाय चुनावों में वार्ड नंबर 42 से उम्मीदवार था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!