Thursday , August 20 2026
Breaking News

शादी समारोह के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, (PNL) :  पंजाब के गढ़दीवाल में शादी समारोह के दौरान रिवाल्वर व बंदूकों से हवाई फायर किए गए। जिसके आरोप में पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि गढ़दीवाल पुलिस को सूचना मिली थी कि 8 फरवरी की रात को जसपाल सिंह सरपंच निवासी खुर्दा थाना गढ़दीवाला के छोटे बेटे मनप्रीत सिंह के विवाह समारोह के दौरान उसके घर के पास खाली प्लाट में डीजे लगा हुआ था और रिश्तेदार व परिवार के सदस्य भांगड़ा पर डांस कर रहे थे। जब यह मामला जिला पुलिस प्रमुख होशियारपुर के संज्ञान में आया तो गढ़दीवाल पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी के दौरान एक रिवाल्वर और एक बंदूक बरामद की, जबकि उक्त आरोपी भागने में सफल हो गए। जिनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!