Monday , September 21 2026
Breaking News

जगराओं में ज्वेलर्स से रंगदारी में विदेश से जुड़े तार:बबीहा गैंग के नाम पर मांगे थे 5 लाख, पुलिस ने बैंक खातों के ट्रांजेक्सन से दो को पकड़ा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में एक नामी ज्वैलर्स से बबीहा गैंग के नाम पर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसके तार आरोपियों के तार विदेश में बैठे गैंगेस्टर्स से जुड़े हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे मिली सूचना और जांच में मिले ​इनपुट के आधार पर पुलिस ने पुलिस ने दो और आरोपियों जगजीत सिंह और तीर्थ सिंह को नामजद किया है। जो फिलहाल फरार हैं।

पहले गिरफ्तार हो चुके दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार विदेशी नंबर से फोन कर आरोपियों ने रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों ने विश्वास जताने के लिए क्यूआर कोड भी भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूरे ​नेटवर्क के तार खोजे जाएंगे। इसमें कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल और सीआईए का खुलासा

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह (निवासी गांव चडिक) और बिट्टा बराड़ (निवासी गांव कोटला मेहर, मोगा) के रूप में हुई है। मनप्रीत फायर ब्रिगेड की ट्रेनिंग देता था और बिट्टा बराड़ केयरटेकर का काम करता था। सीआईए इंचार्ज अमृतपाल सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे विदेश में बैठे अपने आकाओं के लिए स्थानीय कारोबारियों की रैकी करते थे और उनके मोबाइल नंबर व अन्य जानकारियां विदेश भेजते थे, जिसके बाद विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर धमकियां दी जाती थीं।

5 लाख की रंगदारी और 2025 की फायरिंग का खौफ

शिकायतकर्ता चिराग कत्याल को +973 कोड वाले एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आए थे। कॉलर ने खुद को बबीहा गैंग का सदस्य बताकर 5 लाख रुपये मांगे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डराने के लिए आरोपियों ने वर्ष 2025 में रानी झांसी चौक स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर हुई फायरिंग की घटना का हवाला भी दिया।

क्यूआर कोड और बैंक खातों से खुली आरोपियों की पोल

पीड़ित चिराग कत्याल ने 4 जुलाई को आरोपियों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर डराने-धमकाने के कारण 1,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे और उसकी रसीद भी व्हाट्सएप पर भेजी थी। इसके बाद भी जब लगातार पैसों की मांग जारी रही, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इसी ट्रांजैक्शन और बैंक खातों के विवरण को ट्रैक करते हुए मनप्रीत और बिट्टा बराड़ को दबोच लिया।

आगे की जांच और फरार आरोपियों की तलाश

फिलहाल, रिमांड के दौरान पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी जगजीत और तीर्थ सिंह के साथ-साथ विदेश से धमकी देने वाले मुख्य सरगना की तलाश में जुटी हैं। इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस गिरोह ने इलाके के अन्य कितने व्यापारियों को अपना निशाना बनाया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!