Wednesday , July 29 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर में कानून व्यवस्था बेहद खराब, दशमेश नगर में देर रात गोलियां मारकर युवक का कत्ल, दूसरे की हालत गंभीर, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर में कानून व्यवस्था बेहद खराब हो गई है। शुक्रवार को पहले दोपहर को किशनपुरा में बीएमएस नामक शोरूम पर गोलियां चली और फिर रात होते दशमेश नगर में अंधाधुंध फायरिंग हो गई। भार्गव कैंप के अंतर्गत आने वाले दशमेश नगर में आपसी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है। 11 तारीख को हुई आपसी लड़ाई के बाद कल रात अस्पताल जा रहे युवकों को रास्ते में रोककर हमलावरों ने फायरिंग कर दी।

इस हिंसक वारदात में सिमरजीत सिंह उर्फ पप्पू और सौरभ नाम के दो युवकों को गोलियां लगी हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में सिमरजीत सिंह की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे भार्गव कैंप के एसएचओ (SHO) ने स्थिति का जायजा लिया और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

चश्मदीद गवाह के अनुसार, यह पूरा विवाद कल शुरू हुआ था। कल राहुल उर्फ कालू और उसके साथियों ने सिमरजीत सिंह (उर्फ पप्पू) के साथ मारपीट की थी और उसे गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। सिमरजीत सिंह पेशे से बिजली का काम करता है। आज जब पीड़ित पक्ष सिमरजीत को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, तो रास्ते में हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।

जब घायल सिमरजीत को बाइक पर लेकर उसका साथी दशमेश नगर के पास पहुंचा, तो वहां आरोपी गुल्लू और उसके साथी पहले से घात लगाकर खड़े थे। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपियों ने अस्पताल जा रहे युवकों को रास्ते में ही रोक लिया और देखते ही देखते अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

इस अचानक हुए हमले में हमलावर गुल्लू ने सीधे फायरिंग की। गोली सबसे पहले सिमरजीत सिंह को लगी जिसके बाद उसको सिविल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उसके बाद हमलावरों ने वहां मौजूद दूसरे युवक राजवीर को भी अपनी गोली का निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के …

चंडीगढ़ में करंट से PhD स्कॉलर युवती की मौत:PU में गर्ल्स हॉस्टल से जाते वक्त गिरी; हरियाणा की रहने वाली

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की …

शहनाज गिल और जय रंधावा पहुंचे गोल्डन टेंपल:गुरु घर में नतमस्तक हुए; इश्कनामा की सफलता के लिए वाहेगुरु का किया शुकराना

अमृतस​र , (PNL) : पंजाबी फिल्म इश्कनामा की सफलता के बाद अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री …

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार:महिला को रोका, बातचीत करने की कोशिश की, स्टोर तक पीछा किया

जालंधर , (PNL) : कनाडा के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में महिला के …

जालंधर में अनकंट्रोल ट्रक की कार से टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, लगा लंबा जाम; राहत कार्य के बीच परेशान हुए लोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्या एन्क्लेव फ्लाईओवर पर तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!