Wednesday , October 21 2026
Breaking News

पंजाब के स्कूल लाइब्रेरियों के लिए पुस्तकें खरीदने के लिए 15 करोड़ रुपये जारी : हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के सरकारी स्कूलों के छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरियों के लिए पुस्तकें खरीदने हेतु 15 करोड़ रुपये की ग्रांट राशि जारी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक प्राइमरी स्कूल के लिए 5,000 रुपये, प्रत्येक मिडल स्कूल के लिए 13,000 रुपये जबकि प्रत्येक हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए 15,000 रुपये आवंटित किए गए हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन पुस्तकों की खरीद के लिए सूची तैयार करने के लिये विशेषज्ञों की एक राज्य स्तरीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी छात्रों को उच्च गुणवत्ता और विभिन्न श्रेणियों की पढ़ने की सामग्री प्रदान करने के लिए पुस्तकों की बारीकी से समीक्षा और चयन करेगी, ताकि छात्रों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाई जा सके।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “मेरा लक्ष्य पंजाब को देश में शिक्षा प्रणाली में अग्रणी राज्य बनाना है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्कूलों का दौरा कर रहा हूँ, छात्रों और शिक्षकों से फीडबैक ले रहा हूँ और उस जानकारी का उपयोग भविष्य की नीतियाँ बनाने में कर रहा हूँ।“ उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे छात्रों को उनकी अंतिम परीक्षाओं के बाद पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने साहित्य, समाज, विरासत, संस्कृति और विश्व के बारे में ज्ञान प्राप्त करने में पुस्तकों की महत्ता पर भी जोर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा मौजूदा स्कूल लाइब्रेरियों को आधुनिक बनाने और पंजाब की शिक्षा प्रणाली को विश्व स्तरीय मानक की ओर ले जाने के लिए ग्रांट जारी की जा रही है।

जिला-वार ग्रांटों का वितरण

अमृतसरः 98.44 लाख रुपये
बरनालाः 24.99 लाख रुपये
बठिंडाः 57.64 लाख रुपये
फरीदकोटः 33.33 लाख रुपये
फतेहगढ़ साहिबः 51.22 लाख रुपये
फाज़िल्काः 55.26 लाख रुपये
फिरोजपुरः 61.51 लाख रुपये
गुरदासपुरः 113 लाख रुपये
होशियारपुरः 128.37 लाख रुपये
जालंधरः 107.24 लाख रुपये
कपूरथलाः 61.44 लाख रुपये
लुधियानाः 123.87 लाख रुपये
मालेरकोटलाः 21.97 लाख रुपये
मानसाः 41.59 लाख रुपये
मोगाः 50.41 लाख रुपये
मोहालीः 50.13 लाख रुपये
मुक्तसरः 47.04 लाख रुपये
एस.बी.एस. नगरः 49.99 लाख रुपये
पठानकोटः 39.83 लाख रुपये
पटियालाः 97.58 लाख रुपये
रूपनगरः 63.97 लाख रुपये
संगरूरः 60.36 लाख रुपये
तरन तारनः 62 लाख रुपये

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!