Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा, बेटियों को अमेरिका से बुलाया, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल हैं। सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं, वहीं उनकी बेटियों को USA से बुलाए जाने की खबर है। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने दमदार अभिनय किया है।

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर, देवानंद ने कहा था कि ऐसी शक्ल मेरी क्यों नहीं है

भारतीय सिनेमा के इतिहास में धर्मेंद्र को सबसे हैंडसम एक्टर माना जाता है। एक बार धर्मेंद्र को देखकर देव आनंद ने कहा था कि ऐसी शक्ल मेरी क्यों नहीं है? उनकी सेहत और चेहरे की चमक देखकर एक बार दिलीप कुमार ने भी कहा था कि वे अगले जन्म में धर्मेंद्र जैसी शख्सियत पाना चाहते हैं। धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी खुद को फिट रखे हुए हैं। उनका मानना है कि उम्र महज एक आंकड़ा होता है। वे श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहते थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!