Tuesday , March 31 2026
Breaking News

अमर शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्यतिथि पर पुलिस लाइन में लगाया गया ब्लड डोनेशन कैंप, इतने जवानों ने किया खूनदान, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब केसरी के संस्थापक अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 43वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में जालंधर की पुलिस लाइन में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान कमिश्नरेट पुलिस व देहात पुलिस के 70 जवानों ने रक्तदान करके लाला जी को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पंजाब केसरी ग्रुप के डायरैक्टर अभिजय चोपड़ा, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा व एस.एस.पी. देहात हरकमलप्रीत सिंह खख ने रक्तदान करने वाले जवानों को प्रशंसा पत्र व मैडल भी दिए। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि लाला जी की पुण्यतिथि पर लगाए गए इस कैंप के दौरान जवानों में काफी उत्साह देखा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस के जवानों के लिए यह गर्व की बात है कि उन्होंने लाला जी की याद में लगाए गए कैंप के दौरान श्रद्धांजलि के रूप में अपना खूनदान किया। इस दौरान एस.एस.पी. देहाती हरकमलप्रीत सिंह खख ने पंजाब केसरी द्वारा मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की और कहा कि पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा रक्तदान कैंप के अलावा मैडीकल चैकअप कैंप भी लगाए जाते हैं और आतंकवाद पीडितों की सहायता के लिए यह ग्रुप लंबे समय से सराहनीय कार्य कर रहा है।

इस मौके पर ए.डी.सी.पी. हैडक्वार्टर सुखविंद्र सिंह, ए.सी.पी. हैडक्वार्टर मनमोहन सिंह, डी.एस.पी. हैडक्वार्टर (देहात) राजेश कुमार व अन्य अधिकारी व मुलाजिम उपस्थित थे। इसके अलावा इस मैडीकल कैंप में पंजाब इंस्टीयूट आफ मैडीकल सांईस (पिम्स) अस्पताल के डाक्टरों और उनकी टीमों ने भी इस कैंप में अपना विशेष योगदान दिया।
अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 43वीं पुण्यतिथि पर लगाए गाए इस ब्लड डोनेशन कैम्प के दौरान पंजाब पुलिस के जवानों ने जिस तरह से उत्साह दिखाया है, उसके लिए पंजाब केसरी समूह कमिशनरेट पुलिस व देहात पुलिस व रक्तदाताओं के आभारी है।

हमारा यह प्रयास है कि देश की एकता व अखंडता की खातिर अपने खून का बलिदान देने वाले लाला जी को इसी तरह समाज सेवा के कार्यों के जरिए श्रद्धांजलि दी जाए। इस रक्तदान कैंप के दौरान रक्तदाताओं ने जिस तरह का उत्साह दिखाया है, वह अपने आप में सराहनीय है और हम आने वाले वर्षों में भी इस सिलसिले को आगे बढ़ाने की भरसक कोशिश करेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के सभी जवान आगे भी हमेशा ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के CM का BJP पर हमला: बोले-गुजरात में सबसे ज्यादा पेपर लीक, देश में दोहरी शिक्षा व्यवस्था

चंडीगढ़, (PNL) :  पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल से नया अब्सेंट सिस्टम लागू किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!