Monday , August 17 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में अचानक युद्ध से बचाव जैसी तैयारी: इस रात छाएगा पूरा अंधेरा, सायरन बजते ही होगा ब्लैकआउट

लुधियाना, (PNL) : पंजाब में 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल के साथ 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट होगा। इस दौरान सायरन भी बजेंगे। यह मॉक ड्रिल राज्य के सभी जिलों में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए की जा रही है। आदेश के मुताबकि रात 8 बजे से लेकर 8:15 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

लुधियाना में कुछ हिस्सों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट रहेगा। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) और एग्रो नगर डिवीजन के तहत आने वाले इलाकों में मॉक ड्रिल होगी।

NDRF और पुलिस समेत कई विभाग रहेंगे मुस्तैद

लुधियाना के असिस्टेंट कमिश्नर पायल गोयल ने कहा कि यह केवल बिजली काटने का अभ्यास नहीं है, बल्कि एक रियल-टाइम इमरजेंसी रिस्पॉन्स ड्रिल है। इसमें NDRF, फायर ब्रिगेड, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और NCC की टीमें संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी अनहोनी या युद्ध जैसी स्थिति में शहर की तैयारी को मापना है।

उन्होंने कहा कि यह मॉक ड्रिल किसी भी अप्रत्याशित आपात स्थिति के लिए हमारी पूर्व तैयारी है। लोगों से अनुरोध है कि वे इसे गंभीरता से लें और जनहित में प्रशासन का साथ दें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!