Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
बिग ब्रेकिंग : 5 महीने से जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत को लेकर हाईकोर्ट से आया बड़ा फैसला, पढ़ें - punjabnewslive
Saturday , June 20 2026

बिग ब्रेकिंग : 5 महीने से जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत को लेकर हाईकोर्ट से आया बड़ा फैसला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर आ रही है। मजीठिया को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से झटका लगा है। उन्हें जमानत नहीं मिली है। वहीं, अब उन्हें जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ेगा। हालांकि अभी तक इस मामले में ऑर्डर नहीं आया है।

वह 25 जून को अरेस्ट हुए थे। वह पांच महीने से जेल में है। दूसरी तरफ मोहाली अदालत में आज बिक्रम मजीठिया के साले गजपत सिंह ग्रेवाल को भगोड़ा घोषित करने की याचिका पर सुनवाई होगी। इस दौरान उनके वकील की तरफ से अपना जवाब दाखिल किया जाएगा। उन्हें पहले ही केस में नामजद किया जा चुका है।

केस में 200 गवाह बनाए

बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस चालान पेश कर चुकी है। चार्जशीट में कई अकाली और बीजेपी नेताओं के भी बयान दर्ज हैं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि विजिलेंस ने तय समय पर चार्जशीट दाखिल की है। विजिलेंस का दावा है कि 400 बैंक खातों का दस साल तक रिकॉर्ड खंगाला गया है। केस में 200 गवाह बनाए गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद:एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!