Tuesday , March 31 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ होगा केस दर्ज, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने दी पुलिस को शिकायत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की तस्वीरें वायरल करने वाले अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। डॉ. रवजोत सिंह ने मजीठिया के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। डॉ. रवजोत का आरोप है कि मजीठिया ने उनकी और पूर्व पत्नी की छवि खराब करने की कोशिश की है। उनका परिवार इस समय गहरे सदमे में है।

जालंधर में प्रैस वार्ता दौरान डॉ. रवजोत ने कहा कि मजीठिया और अकाली दल को ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि दलित समाज के लोग मंत्री कैसे बन रहे हैं। मजीठिया ने पहले लाल चंद कटारूचक और बलकार सिंह को बदनाम किया और अब उन्हें लपेटा जा रहा है। डॉ. रवजोत ने कहा कि ये तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई हैं और ये मजीठिया ने ही तैयार करवाई हैं। इसी के चलते उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!