Wednesday , July 29 2026
Breaking News

अमृतसर में पेंट फैक्टरी में लगी भयानक आग, जिंदा जले मजदूर, दो की मौत

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में से बड़ी खबर आ रही है। अमृतसर के थाना हकीमा के अंतर्गत आते अन्नगढ़ इलाके में रविवार सुबह एक पेंट फैक्टरी में आग लग गई। आग से फैक्टरी में काम कर रहे 2 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग की बड़ी-बड़ी लपटें और काले धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया है। आग की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं फैक्टरी से निकली आग की लापटों को देखते आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने थाना गेट हकीमा पुलिस को भी सूचित किया।

थाना गेट हकीमा की एसएचओ मंजीत कौर ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उधर, जिला फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, फैक्टरी मालिक से अभी तक बातचीत नहीं हो पाई। एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि आग लगने की जांच की जा रही है और फैक्टरी मालिक से मृतकों की पहचान कर उनके पारिवारिक सदस्यों को बुलाया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!