जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। शहर में एक बार फिर से गोलियां चली है। बताया जा रहा है कि सोढल इलाके में बाइक सवार युवकों ने गोलियां चलाई है। हमले में राहुल नाम के युवक की टांग में गोली लगी है, जिसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। ये मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

punjabnewslive
