Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब से बड़ी खबर : मोटरसाइकिल से घर लौट रहे पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति की मौत, पत्नी के पेट में लगी गोली, हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के बटाला से आ रही है। डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित गांव सरवाली में लंगर सेवा करके वापस लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर कुछ हमलावरों ने गोलियां चला दी। पति की बटाला के सिविल अस्पताल में मौत हो गई जबकि पत्नी के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बुजुर्ग महिला को अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

मृतक की पहचान सोहन सिंह के तौर पर हुई है। वहीं महिला परमिंदर कौर निवासी गांव सरवाली का इलाज चल रहा है। फिलहाल थाना किला लाल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार देर रात की है। इस गोली कांड को लेकर क्षेत्र में पूरी तरह दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार गांव सरवाली के पास चोहला साहिब के मेले के संबंध में लंगर चल रहा है और शनिवार की देर रात को उक्त दोनों पति-पति लंगर की सेवा करके वापस अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक सवार दो युवकों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पति-पत्नी को गोलियां लगी जिसमें पति सोहन सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।

एसपी बटाला जसवंत कौर ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फायरिंग की वजह कोई रंजिश हो सकती है या कोई जमीनी विवाद भी हो सकता है। फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!