Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में पत्नी संग जा रहे रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को लुटेरों ने किया लूटने का प्रयास, एक्टिवा से गिरे, हालत गंभीर

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। लिद्दड़ां में बुधवार रात पत्नी संग जा रहे रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को लुटेरों ने लूटने का प्रयास किया। इस दौरान वह एक्टिवा से नीचे गिरे, जिससे उनके सिर पर चोट लगी है। फ्रैंड्स कालोनी के रहने वाले अशोक सेठी को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अशोक सेठी अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। लिद्दड़ा में लुटेरों ने उनकी पत्नी से पर्स लूटने की कोशिश की। इस दौरान दोनों नीचे गिर गए और अशोक सेठी को काफी चोट लग गई। सूचना के बाद मौके पर पूर्व विधायक केडी भंडारी और भाजपा प्रवक्ता हिमांशु शर्मा पहुंचे। उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!