Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर : खिंगरा गेट के बादशाह कत्लकांड का मुख्यारोपी मनु कपूर चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल 8 लोगों पर हुआ केस दर्ज, पढ़ें नाम

जालंधर, (PNL) : खिंगरा गेट में कल रात हुए बादशाह कत्लकांड के मुख्यारोपी मनू कपूर को कमिश्नरेट पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साहिल कपूर उर्फ मनु कपूर पुत्र राकेश कपूर ढिल्लु निवासी खिंगरा गेट के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मनू कपूर के पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। मनु के खिलाफ पहले से पांच केस दर्ज है।

पुलिस ने बादशाह कत्लकांड में मनु के अलावा किशनपुरा के साजन सहोता, भाई दित्त सिंह नगर के मानव, खिंगरा गेट के नन्नू कपूर, डाक्टर कोहली, चक्शत रंधावा, गग्गी और काका चाचा व कुछ अन्यों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

बता दें कि कांग्रेस के बड़े नेता के करीबी मनु कपूर का बादशाह नाम के युवक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। बादशाह अपने साथियों के साथ मनु कपूर के घर के पास बात करने के लिए आया था। इस दौरान मनु ने गुस्से में आकर बादशाह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होशियारपुर में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!