Tuesday , March 10 2026
Breaking News

पंजाब की सीनियर महिला IAS अधिकारी बबिता कलेर और AAP नेता के खिलाफ केस दर्ज, गोली चलवाने का आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब की सीनियर महिला IAS अधिकारी बबिता कलेर और उनके आप नेता पति स्टीवन कलेर के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों पर अपने गनमैन से गोली चलवाने का आरोप है। फिलहाल दोनों फरार हैं। जानकारी के मुताबिक जालंधर के गढ़ा रोड स्थित पिम्स अस्पताल के सामने प्रबल सरिया के मालिक का प्लाट था। उनका मैनेजर शनिवार को वहां मिट्टी डलवा रहा था। तभी स्टीवन कलेर मौके पर आया और मिट्टी डालने से रोकने लगा। उसके बाद उनके गनमैन सुखकर्ण सिंह ने गोली चला दी जो मैनेजर हरप्रीत सिंह की टांग में लगी।

हरप्रीत सिंह के मुताबिक आईएएस अधिकारी बबिता कलेर और उनके पति के कहने पर ही गोली चलाई गई है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि गोली चलाने वाले गनमैन को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि स्टीवन कलेर ने मैनेजर को प्लाट में मिट्टी डालने से क्यों रोका और क्यों गोली तक चलाने की नौबत आ गई। वहीं गनमैन का कहना था कि मैनेजर धमकियां देने लग लग गया था, जिस कारण सेल्फ डिफेंस में गोली चलानी पड़ी। उधर मैनेजर का आरोप था कि स्टीवन कलेर प्लाट पर कब्जा करना चाहता था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Nancy Grewal केस में आखिरकार गुरपतवंत सिंह पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, किया हैरान करने वाला खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) के हत्या मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!