Wednesday , November 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : इजरायल के साथ खुलकर खड़ा हुआ अमेरिका, ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर US ने बरसाए बम, ईरान बोला-‘तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे’

न्यूज डेस्क, (PNL) : ईरान और इजरायल की जंग में अब अमेरिका भी शामिल हो गया है. अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हवाई हमला किया है. यह हमला पूरी तरह सफल बताया गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “सभी अमेरिकी विमान अब ईरान की हवाई सीमा से बाहर निकल चुके हैं और सुरक्षित घर लौट रहे हैं. सबसे ज्यादा बम फोर्डो नाम की साइट पर गिराए गए.” उन्होंने आगे अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए कहा, “हमारे महान योद्धाओं को बधाई! दुनिया की कोई और सेना ऐसा नहीं कर सकती.” इसके साथ ही कहा कि अब शांति का समय है. हालांकि, अभी तक ईरान की तरफ से इस हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

अमेरिका ने जब ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया तो वह खुद को सीधे ईरान के साथ युद्ध में ले आया. यह कदम इजरायल की मदद के रूप में देखा जा रहा है, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना चाहता है. यह फैसला खास इसलिए भी है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में वादा किया था कि वह अमेरिका को फिर से मिडिल ईस्ट की जंग में नहीं झोंकेंगे.

हमले से सिर्फ 48 घंटे पहले ट्रंप ने कही थी ये बात

हमले से सिर्फ 48 घंटे पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका दो हफ्ते तक इंतजार करेगा कि क्या ईरान और इजरायल के बीच राजनयिक हल निकल सकता है. उन्होंने कहा था, “अगर बातचीत की संभावना होगी तो मैं दो हफ्तों में फैसला करूंगा कि आगे क्या करना है.” लेकिन अब ट्रंप ने सीधे हमला करने का फैसला ले लिया.

इस हमले के बाद ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि तुमने शुरू किया, हम खत्म करेंगे. ईरानी मीडिया ने अमेरिकी हमले की पुष्टि की थी और बताया था कि अमेरिकी सेना की ओर से अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम और ड्रोन के जरिए न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है. हालांकि, ईरानी न्यूज़ चैनलों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने हमले से पहले ही अपने यूरेनियम भंडार को स्थानांतरित कर दिया था. मार्च 2025 में ही ईरान ने अपने संवेदनशील परमाणु उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की योजना बनाई थी.

अमेरिका ने ईरान पर क्यों बरसाए बम?

अमेरिकी हमले के पीछे मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कमजोर करना है. इसमें अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर काम कर रहा है. दोनों का एक ही मकसद है कि ईरान जैसे इस्लामिक देश के हाथों में न्यूक्लियर बम हाथ लगने के रोकना. उन्हें आशंका है कि अगर ईरान ऐसा करने में कामयाब रहा था तो उनके लिए परेशानी का सबब बन जाएगा. इन उद्देश्यों के तहत ही ईरान के नतांज, इस्फहान और फोर्डो जैसे परमाणु ठिकानों पर हमला किया गया है. यह हमले केवल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नहीं, बल्कि उसके रणनीतिक और तकनीकी आत्मविश्वास को भी चुनौती देते हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!