Tuesday , September 8 2026
Breaking News

मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाला चौथा आरोपी निकला जालंधर का, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। घटना से जुड़ा चौथा आरोपी भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के चौथे आरोपी जीशान अख्तर को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया है। जीशान जालंधर का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

जीशान अख्तर 2022 में गिरफ्तारी के बाद जब जेल गया था, तब पटियाला जेल में उसकी मुलाकात लॉरेंस गैंग से हुई थी। इसके बाद जब वह जेल से बाहर आया तो मुंबई चला गया था। जीशान अख्तर जालंधर के नकोदर इलाके के शकर गांव का रहने वाला है।

2022 में किया गया था गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि जालंधर पुलिस ने साल 2022 में जीशान अख्तर को हत्या और डकैती के केस में गिरफ्तार किया था। इसी दौरान पटियाला जेल में उसकी मुलाकात लॉरेंस गैंग से हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 7 जून को जेल से छूटने के बाद जीशान अख्तर सबसे पहले हरियाणा के कैथल में गुरमेल के घर गया। उसके बाद ऑर्डर मिलने के बाद शूटर मुंबई के लिए रवाना हो गए थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई में सभी आरोपी एक साथ रह रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जीशान अख्तर तीनों शूटरों को निर्देश दे रहा था। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए जीशान अख्तर ने ही किराए के कमरे समेत दूसरे लॉजिस्टिक सपोर्ट की व्यवस्था की थी।

आरोपी इतना शातिर था कि 2022 में विदेशी नंबर पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करता हुआ पकड़ा गया था। जीशान ने गांव ही सरकारी स्कूल से 10वीं तक ही पढ़ाई की है। आरोपी के पिता मुहम्मद जमील टाइल ठेकेदार का काम करते हैं। आरोपी जीशान का भाई पिता के साथ ही काम करता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!