Tuesday , October 20 2026
Breaking News

Rajasthan Royals से हारकर भी Punjab Kings नंबर 1, सनराइजर्स हैदराबाद को हुआ नुकसान

न्यूज डेस्क, (PNL) : आईपीएल 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ उसके नए होम ग्राउंड मुल्लांपुर में अपनी जीत 100 प्रतिशत रिकॉर्ड को बरकरार रखा है. राजस्थान रॉयल्स की ये IPL 2026 में खेले 9 मैचों में छठी जीत रही. वहीं 8 मैचों में लगातार 7 जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स की पहली हार. अब सवाल है कि इस जीत और हार का IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल का क्या असर पड़ा? सबसे बड़ी बात ये कि इन दोनों टीमों के घमासान में सनराइजर्स हैदराबाद का नुकसान कैसे हुआ? IPL 2026 में पंजाब किंग्स का परफॉर्मेन्स अब तक का इतना तगड़ा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मुकाबला गंवाने के बाद भी अंक तालिका में उनकी सेहत पर फर्क नहीं पड़ा. वो राजस्थान से मैच हारने के बाद भी नंबर 1 बने हैं. उनके 8 मैचों में 6 जीत, 1 हार और 1 मैच में अंक बांटने के बाद 13 अंक हैं. जबकि उनका रन रेट 1.043 का है.

पंजाब पर जीत से राजस्थान को क्या फायदा हुआ?

अब सवाल है कि राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स पर जीत से क्या फायदा हुआ? इसका जवाब उनकी सुधरी रैंकिंग में है. पॉइंट्स टेबल में राजस्थान वाले अब नंबर 4 से नंबर 3 पर पहुंच गए हैं. उनके 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के बाद 12 अंक हैं. वैसे नंबर 2 पर मौजूद RCB के भी 12 अंक ही हैं. मगर राजस्थान से एक मैच कम खेलने और बेहतर रन रेट के चलते वो दूसरे नंबर पर बरकरार हैं. RCB का रन रेट 1.919 का है. जबकि राजस्थान का रन रेट 0.617 का है.

सनराइजर्स हैदराबाद को कैसे नुकसान हो गया?

राजस्थान और पंजाब के मुकाबले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का नुकसान हुआ क्योंकि उसे पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 से नंबर 4 पर खिसकना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के बाद 10 अंक हैं. ऑरेंज आर्मी का रन रेट 0.815 का है.

टॉप-4 टीमों को छोड़ माइनस में सबका रन रेट

बड़ी बात ये है कि IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में टॉप फोर टीमों को छोड़कर बाकी सभी टीमों का रन रेट माइनस में है. गुजरात टाइटंस के 8 मैच में 8 अंक हैं और वो 5वें नंबर पर है. जबकि इतने ही मैच खेलकर CSK और DC के 6-6 अंक हैं. बस रन रेट में फर्क के चलते CSK छठे और DC 7वें नंबर पर है.

IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में सबसे खराब हालत अभी लखनऊ सुपर जायंट्स की है, जिसने 8 मैचों में सिर्फ 2 जीते हैं. ये टीम 10वें नंबर पर है. वहीं मुंबई इंडियंस 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत के बाद 9वें स्थान पर है, कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें स्थान पर है. उसने 8 मैचों में 2 जीते हैं जबकि 1 मैच में उन्हें अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है. मतलब इस टीम के पास 5 अंक है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

जालंधर में पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ा:कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास से 200 नशीले कैप्सूलों के साथ विशाल चोपड़ा को किया गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!