Friday , October 2 2026
Breaking News

Jalandhar के बॉडी बिल्डर घुम्मन की मौत का मामला:भाई रब्बी ने दी स्वास्थ्य मंत्री को सीधी चेतावनी, कहा- ‘यह लापरवाही नहीं हत्या है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के प्रसिद्ध शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की संदिग्ध मौत के मामले में अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के चार वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इन डॉक्टरों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत लापरवाही का आरोप लगाया गया है। इसी बीच, वरिंदर के भाई रब्बी बाजवा ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन का वीडियो साझा करते हुए अस्पताल प्रबंधन और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बाजवा ने इसे ‘हत्या’ करार देते हुए स्वास्थ्य मंत्री को चेतावनी दी है कि वे कॉर्पोरेट घरानों का पक्ष लेना बंद करें, अन्यथा उनके नाम का खुलासा सार्वजनिक रूप से किया जाएगा।

ऑपरेशन के लिए जाते बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन।

ऑपरेशन के लिए जाते बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन।

जालंधर के बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की 9 अक्टूबर, 2025 को अमृतसर के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में सर्जरी के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे खेल जगत को झकझोर कर रख दिया था। परिवार के लंबे संघर्ष के बाद, अब पुलिस ने अस्पताल के चार प्रमुख डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।FIR में नामजद डॉक्टरों में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. तपिश शुक्ला, कंसल्टेंट एनेस्थीसिया डॉ. अलका तिवारी, एनेस्थीसिया विभाग की हेड डॉ. राजेन्द्र कौर और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. अरूण कुमार चोपड़ा शामिल हैं। परिवार का आरोप है कि सर्जरी के दौरान घोर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण एक स्वस्थ खिलाड़ी की जान चली गई। परिजनों ने बताया कि मृत्यु के बाद वरिंदर के शरीर की स्थिति अत्यंत संदिग्ध थी; सिर से लेकर कंधे तक का हिस्सा काला-नीला पड़ चुका था, जो गलत मेडिकल प्रक्रिया की ओर इशारा करता है।  वरिंदर घुम्मन के भाई रब्बी बाजवा ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऑपरेशन के दौरान का एक विचलित करने वाला वीडियो साझा करते हुए सिस्टम पर कड़े प्रहार किए हैं। बाजवा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना किसी अदालती आदेश के नया मेडिकल बोर्ड गठित करना न केवल शर्मनाक है, बल्कि पूरी तरह से गैर-कानूनी भी है। बाजवा ने सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि वे कॉर्पोरेट घरानों और बड़े निजी अस्पतालों का बचाव करना बंद करें। उन्होंने कहा कीस्वास्थ्य मंत्री जी, अगर आपने दोषियों का साथ नहीं छोड़ा, तो आपका नाम प्रमाण के साथ मीडिया और प्रेस के सामने लाया जाएगा। उन्होंने आगे मांग की कि केवल लापरवाही की धारा नहीं, बल्कि डॉक्टरों पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए और उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। रब्बी बाजवा ने देश की सभी बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन, खेल संस्थाओं, फिल्मी हस्तियों और वरिंदर पाजी के लाखों प्रशंसकों से एकजुट होने की अपील की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!