Thursday , September 10 2026
Breaking News

जालंधर में 18 अक्टूबर से लगने जा रहा सबसे बड़ा Auto Expo, देश की जानी-मानी कंपनियों की गाड़ियां आएंगी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में दैनिक सवेरा की तरफ से 18, 19 व 20 अक्टूबर को ऑटो एक्सपो का आयोजन करवाया जा रहा है। फॉक्सवैगन ऑटो एक्स्पो की प्रमुख सहयोगी ऑटो मोबाइल कंपनी है। ऑटो एक्सपो में देश की जानी-मानी व दिग्गज ऑटो मोबाइल कंपनियों की ओर से आधुनिक करें व मोटरबाइक प्रदर्शित किए जाएंगे।

ऑटो एक्सपो में कार व बाइक्स
के दीवानों के लिए अलग-अलग कंपनियों के व्हीकल्स डिस्प्ले होंगे बहीं विजिटर्स के लिए भी यह एक्सपो खास रहेगी। एक्सपो के विजिटर्स का लकी ड्रा निकाला जाएगा। इसमें भाग्यशाली विजेताओं को कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।

ऑटो एक्सपो में महानगर की प्रमुख ऑटो असैसरी कंपनियां भी पहुंच रही हैं। इन कंपनियों की ओर से ऑटो एक्सपो के विजिटर्स को स्पैशल डिस्काऊंट भी दिया जाएगा। उक्त कंपनियों के पास सभी प्रमुख ऑटो मोबाइल कंपनियों की असैसरी उपलब्ध रहेगी।

ऑटो एक्सपो में शामिल होने वाले लोगों के मनोरंजन का भी खास ध्यान रखा गया है। लाइव बैंड व सिंगिंग परफॉर्मेंस ऑटो एक्सपो का आकर्षण होगी। इसके साथ ही ऑटो एक्सपो में बच्चों के मनोरंजन के लिए गेमिंग जोन भी बनाया जाएगा। फूड कोर्ट में लोगों को

जायकेदार व लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसी तरह ऑटो एक्सपो में बैंकिंग व फाइनांस संबंधी जानकारी देने के लिए भी कंपनियां पहुंच रही हैं। एक्सपो में इंजीनियरिंग कालेजों के छात्र खुद की ओर से तैयार किए गए ऑटो मोबाइल प्रोडक्ट्स भी डिस्प्ले करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!