Monday , September 21 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : बेअदबी मामलों में SIT का बड़ा एक्शन, सुखबीर बादल को पूछताछ के लिए सम्मन जारी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामलों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए तलब किया है। SIT ने उन्हें 20 जुलाई को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।

सूत्रों के मुताबिक, सुखबीर बादल को तलब किए जाने के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भाजपा नेता विजय सांपला के उस बयान के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने बेअदबी घटनाओं के संबंध में पंजाब के राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन पर अपने हस्ताक्षर होने से इनकार किया था।

सूत्रों का कहना है कि SIT अब इस पूरे मामले के तथ्यों को स्पष्ट करने और विभिन्न बयानों का मिलान करने के लिए सुखबीर बादल से पूछताछ करेगी।

हालांकि, SIT की ओर से पूछताछ के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए जा सकते हैं।

SIT की इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर पंजाब की सियासत में बेअदबी और गोलीकांड के मामलों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!