Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर में Youtuber के घर पर ग्रेनेड से हमला, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी गैंग ने ली जिम्मेदारी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। रायपुर रसूलपुर में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के घर पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। ये हमला आज सुबह करीब 4 बजे किया गया। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी गैंग ने ली है। हालांकि ग्रेनेड की पिन निकलने के बाद भी उक्त ग्रेनेड फटा नहीं। जिस व्यक्ति के घर पर यह ग्रेनेड फेंका गया वह हिंदू विचारधारा का व्यक्ति है।

इस ग्रेनेड हमले में पाकिस्तानी डॉन भट्टी गैंग की मदद किसी और ने नहीं बल्कि जीशान अख्तर उर्फ ​​जैसी पुरेवाल ने की थी। मुस्लिम समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर यह हमला किया गया है। जिस व्यक्ति के घर पर हमला हुआ, वो एक यूट्यूबर है।

क्राइम सीन की जांच के लिए जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह अपनी टीम के साथ खबर पता चलने पर मौके पर पहुंच गए थे। क्राइम सीन से पुलिस ने ग्रेनेड बरामद कर लिया है। ग्रेनेड की पिन निकली हुई थी। किन्हीं कारणों से उक्त ग्रेनेड नहीं चला, जिससे बचाव हो गया।

जारी वीडियों में शहजाद भट्टी ने दावा किया है कि भारत के पंजाब में जालंधर में जो ग्रेनेड हमला हुआ है, वो मैंने करवाया है। वो इसलिए फेंका गया, क्योंकि मेरे इस्लाम, मेरे खाना काबा, मेरे नबियों को गालियां निकालता था। ये लोग समझ रहे थे कि हम इनकी इस हरकत को भूल गए हैं। इस बार अगर ये बच गया होगा तो हम दोबारा हमला करेंगे।

बाकी मेरे भाई जीशान उर्फ जैसी पुरेवाल (बाबा सिद्दीकी मर्डर का मास्टरमाइंड) और खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया का भी धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने मेरी इस काम में मदद की। साथ ही इस हमले में कोई एक दो व्यक्ति नहीं, बल्कि 5 व्यक्ति शामिल थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!