Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
Punjab Roadways की बस पर Attack,यात्रियों की निकली चीखें - punjabnewslive
Friday , June 19 2026
Breaking News

Punjab Roadways की बस पर Attack,यात्रियों की निकली चीखें

लुधियाना  ,(PNL) : पंजाब रोडवेज लुधियाना डिपो की बस जो लुधियाना-दिल्ली रूटीन मुताबिक  जा रही थी तो साहनेवाल के पास कुछ बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने बस के आगे गाड़ियां खड़ी करके बस को रुकवाया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बदमाशों ने बस पर ईंटों से भी हमला किया।

इससे बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने बस में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने चालक को तुरंत साहनेवाल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद बस चालकों ने विरोध स्वरूप हाईवे जाम कर दिया, जिसके बाद संगठन के प्रतिनिधि प्रशासन के पास वार्ता के लिए पहुंचे और प्रशासन ने तुरंत सख्त कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तुरंत मामला दर्ज न किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो 7 फरवरी को संगठन फिर से साहनेवाल थाने के समक्ष हाईवे पर धरना देगा और इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में सड़क किनारे मिला युवक का शव:राहगीरों ने देखा, गर्मी या अटैक से मौत की आशंका; CCTV खंगाल रही पुलिस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में स्थित त्रिकोणी पार्क के पास गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!