Tuesday , April 21 2026
Breaking News
Screenshot

जालंधर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM को चोरों ने गैस कटर से काटा, लाखों रुपए का कैश ले उड़े

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। लद्देवाली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM पर शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटी और वहां से लाखों रुपए का कैश लेकर फरार हो गए। कुल कितने पैसे चोरी हुए हैं, इस बारे अभी बैंक ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कई सालों से इस एटीएम पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित VR पंजाब मॉल को फिलहाल लोगों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!