दुखद खबर : बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, कल आया था हार्टअटैक, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
April 12, 2026
ताजा खबर, देश विदेश, होम
मुंबई, (PNL) : दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. रविवार को आशा भोसले का निधन हो गया. आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने आशा के निधन की जानकारी दी.
आशा भोसले को कई अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्हें 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था. उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्हें 1981 और 1986 में सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा उन्हें 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 1996 में फिल्म रंगीला के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड मिला. 2001 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. 2002 में फिल्म लगान के लिए IIFA Awards मिला.
इसके अलावा उन्हें 1987 में नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड मिला. 2000 में (दुबई) 9. सिंगर ऑफ द मिलेनियम और 2002 BBC लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला.
आशा भोसले की पर्सनल लाइफ
आशा भोसले की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी गणपतराव भोसले से हुई. उन्होंने ये शादी घरवालों की मर्जी के खिलाफ की थी. ये शादी ज्यादा चली नहीं. इस शादी में उन्होंने मानसिक और शारिरिक हिंसा भी झेली. इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी आर डी बर्मन के साथ की. आशा भोसले के 3 बच्चे हैं.