Wednesday , October 21 2026
Breaking News

खतरे में अरविंद केजरीवाल की जान, खालिस्तानी कर सकते हैं हमला

न्यूज डेस्क, (PNL) :देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। केजरीवाल पर खालिस्तानी हमला कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के साथ जानकारी साझा की है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

आज नामांकन दाखिल करेंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आज अरविंद केजरीवाल नामांकन दाखिल करेंगे। वह महिला समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगे। केजरीवाल, नामांकन से पहले वाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगे। वह सुबह 10 बजे वाल्मीकि मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह हनुमान मंदिर जाएंगे।

दिल्ली में कब हैं चुनाव?

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 70 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया भी जारी है। दिल्ली में एक चरण में 5 फरवरी, 2025 को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 8 फरवरी, 2025 को घोषित होंगे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में 2 बार जीत हासिल कर चुकी है और तीसरी बार जीतने के लिए जोर लगा रही है। वहीं बीजेपी इस चुनाव को दिल्ली की सत्ता में वापसी की चाबी मानकर पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस भी इस लड़ाई में बराबर बनी हुई है। वह अकेले इस चुनाव में मैदान में है।

सीएम आतिशी ने मंगलवार को दाखिल किया था नामांकन

केजरीवाल से पहले दिल्ली की सीएम आतिशी ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया था। वह दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इसी सीट से पिछली बार भी उन्होंने जीत हासिल की थी। इस सीट पर उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा से है। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा था, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि पिछले 5 सालों में जिस तरह मुझे कालकाजी के लोगों से प्यार मिला है। उसी तरह आने वाले चुनाव में भी मुझे कालकाजी की जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!