Tuesday , September 29 2026
Breaking News

‘भारत में मेरे नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल, कोई राइट-लेफ्ट हैंड मेरा नहीं’ पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने किया बड़ा खुलासा, बोला-पुलिस लोगों को फंसा रही

न्यूज डेस्क, (PNL) : पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसने भारत में उसके नाम का गलत इस्तेमाल कर फिरौती मांगने और धमकी भरे फोन करने वालों को लेकर दावा किया है। वीडियो में भट्टी ने कहा कि उसका ऐसे किसी व्यक्ति या गिरोह से कोई संबंध नहीं है। उसने लोगों से अपील की कि उसके नाम से आने वाले किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करें। अब पढ़िए, वीडियो में शहजाद भट्टी ने क्या कहा…

मेरे नाम पर फिरौती मांगने वालों से मेरा कोई संबंध नहीं

भट्टी ने कहा, मैं काफी समय से देख रहा हूं कि इंडिया की तरफ मेरे नाम पर लोगों से फिरौती मांगी जा रही है और लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। मेरा उन लोगों से कोई संबंध नहीं है। मेरी आवाज सभी लोग जानते हैं। जिसे मुझे कॉल करनी होती है, मैं खुद करता हूं। मैं सिर्फ कॉल ही नहीं करता, उसके साथ ट्रेलर भी देता हूं। जिन लोगों को मैंने कॉल की है, उन्हें मेरे कॉल करने के तरीके का पता है। इसलिए जब तक मेरी अपनी आवाज न हो या मैं खुद फोन न कर रहा हूं, तब तक मेरा उन लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।”

मेरा कोई राइट हैंड, लेफ्ट हैंड या ऑपरेटर नहीं

भट्टी ने कहा कि अगर कोई आपसे कहता है कि हम शहजाद भट्टी के राइट हैंड हैं, लेफ्ट हैंड हैं, हम आपकी शहजाद भट्टी से बात करवा देंगे या हम शहजाद भट्टी के भाई हैं, तो बिल्कुल भी उन पर भरोसा मत करना। मेरा न कोई राइट हैंड है और न कोई लेफ्ट हैंड। ऊपर सिर्फ रब है और नीचे मैं खुद हूं। जिसे मुझे कॉल करनी होती है या जिससे मुझे बात करनी होती है, उससे मैं खुद बात करता हूं। अगर कोई कहता है कि हम शहजाद भट्टी के ऑपरेटर हैं, तो उस पर बिल्कुल भरोसा मत करना।

मेरे नाम का इस्तेमाल कर लोगों को फंसाया जा रहा है

भट्टी ने कहा कि वे आपसे गलत गतिविधियां करवाते हैं, आपको गलत कामों में डालते हैं और जब आप गिरफ्तार हो जाते हो, तो बाद में नाम आता है कि शहजाद भट्टी के आदमी गिरफ्तार हो गए। मेरा आज तक कोई आदमी गिरफ्तार नहीं हुआ। अगर कभी मेरे कोई लड़के गिरफ्तार भी हुए हैं, तो मैं उनके पीछे कोर्ट तक गया हूं, पैसा भी लगाया है और उनके परिवार की भी मदद की है। इसलिए ऐसे किसी भी व्यक्ति के संपर्क में मत रहना और इंस्टाग्राम या दूसरी जगहों पर मेरे नाम से मैसेज करने वालों को तुरंत ब्लॉक कर दो।

मेरे नाम पर धमकी देने वालों को चेतावनी

भट्टी ने कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि यह शहजाद भट्टी का आदमी था और उसके पीछे मैं न गया हूं, या मैंने अपना पैसा न लगाया हो, या उसकी कोई मदद न की हो। जो लोग मेरे नाम पर धमकी भरे फोन कर रहे हैं या फिरौती वसूल रहे हैं, उनके लिए भी मेरा संदेश है कि इंसान बनो। अगर तुममें से एक भी मेरे हाथ लग गया, तो आगे क्या होगा, मेरे तरीके के बारे में तुम पहले से जानते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!