Thursday , September 10 2026
Breaking News

गायक AP dhillon के कनाडा स्थित घर पर फॉयरिंग करने के मामले में आया बड़ा मोड़, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा के वैंकूवर आइलैंड वाले घर पर पिछले साल हुई फायरिंग के मामले में कोर्ट ने 26 साल के अभिजीत किंगरा को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उसे 6 साल की सजा सुनाई है। किंगरा ने एपी ढिल्लों के घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में भी आग लगा दी थी।

कनाडा पुलिस ने अभिजीत किंगरा को ओंटारियो से गिरफ्तार किया था। बीसी की अदालत ने उसे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आग लगाने और किसी की सुरक्षा के प्रति लापरवाही से बंदूक चलाने के आरोपों में दोषी ठहराया। किंगरा का लारेंस गैंग से संबंध था और उसे कनाडा में एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने का आदेश दिया गया था।

किंगरा की सजाएं, 2 और 6 साल, एक साथ काटी जाएंगी। जेल में बिताए समय के बाद उसे करीब अन्य 4.5 साल कैद काटनी होगी। इसके अतिरिक्त, उस पर हथियार रखने पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक और 24 साल का आरोपी वांछित है। उक्त हमलावर पहले विनिपेग में रहता था और अब माना जा रहा है कि वह भारत में है। दो सिंतबर 2024 की सुबह गोलियां चलाने और घर को नुकसान पहुंचाने के मामले ने कनाडा के वैंकूवर आइलैंड और पंजाबी म्यूजिक दुनिया में भारी दहशत पैदा कर दी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!