Wednesday , July 29 2026
Breaking News

पंजाब में इस तारीख को बंद रहेंगी दवाईयों की सभी दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की हड़ताल, पढ़ें ये जरुरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के दवा व्यापारियों और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी आ रही है। लुधियाना के एक निजी होटल में आज पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा कंपनियों की मनमानी और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 20 मई को राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 20 मई को होने वाली इस सांकेतिक हड़ताल के दौरान प्रदेश की तमाम होलसेल मार्केट पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें पंजाब के कई जिलों के जिला प्रधानों ने शिरकत की और सर्वसम्मति से इस बंद का समर्थन किया।

केमिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन दवा सप्लाई करने वाली कंपनियां न केवल उनके व्यापार को नुकसान पहुँचा रही हैं बल्कि वे आम जनता की सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रही हैं। बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दे उठाए गए बिना पर्ची के दवाइयों की बिक्री: आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिना डॉक्टर के परामर्श या पर्ची (Prescription) के धड़ल्ले से दवाइयां बेची जा रही हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!