Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Drugs के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक और Action, तस्कर बहनों के घर पर चलाया बुलडोजर

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब सरकार के निर्देशों पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। लुधियाना के बाद अब पटियाला में ये बुलडोजर एक्शन चला या जा रहा है। जहां 2 बहनें घर में नशा तस्करी का काम कर रही थी। इसी के चलते पुलिस द्वारा ड्रग माफिया के घर पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान पुलिस सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। आपको बता दें कि, भारी पुलिस फोर्स पटियाला के रूड़ी कुट मोहल्ला पहुंची। जहां पहले पुलिस एक घर के अंदर गई और चेकिंग करने के बाद उस घर पर बुलडोजर चला दिया गया। ये 2 मंजिला घर 2 सकी बहनों यानी कि ड्रग माफिया ने ड्रग की कमाई से बनाया था। कार्रवाई से पहले पुलिस ने पूरे मोहल्ले की घेरा बंदी की और उसके बाद कार्रवाई की।

आरोपी महिला पर एनडपीएस के तहत 10 मामले दर्ज हैं और नशे के पैसों से ही घर बनाया है। पुलिस का कहना है अभी फिलहाल एक ही घर पर कार्रवाई के आदेश मिले हैं। घर की मालिक रिंकी और पिंकी पर  2016 में पहला मामला दर्ज हुआ था। पुलिस का कहना है कि इस मोहल्ले से नशा तस्करी की कई शिकायते मिल रही थी। आरोपी महिलाएं नशा तस्करी के मामले में कई बार गिरफ्तार भी हो चुकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!