Tuesday , September 8 2026
Breaking News

चुनाव मशीनरी राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए पूरी तरह तैयार : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज बुधवार यहां कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए मतदाता सूचियों की सटीकता बेहद जरूरी है। वह भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा राज्य में 25 जून 2026 से शुरू होने वाली एस.आई.आर. (विशेष सुधार) 2026 संबंधी घर-घर गणना के बारे में राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित किए गए तीन-दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं।

8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित किए गए इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 23 जिलों के 117 विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 650 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अतिरिक्त डिप्टी चुनाव अधिकारी (ए.डी.ई.ओ.), इलेक्टर रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ई.आर.ओ.), असिस्टेंट इलेक्टर रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ए.ई.आर.ओ.), चुनाव तहसीलदार, डिस्ट्रिक्ट मास्टर लेवल ट्रेनर (डी.एम.एल.टी.) और तकनीकी स्टाफ शामिल था। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के पूर्ण होने के साथ ही राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए चुनाव मशीनरी पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. (विशेष सुधार) 2026 के दौरान पूरी समर्पित भावना के साथ भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर बोलते हुए सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा ने बताया कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां प्री-एस.आई.आर. के दौरान 85 प्रतिशत से अधिक प्री-मैपिंग हुई है।

उन्होंने बताया कि 11 जून, 2026 से 24 जून, 2026 तक पंजाब राज्य के सभी जिलों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) संबंधी बी.एल.ओ. और बी.एल.ए. को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम संबंधी शंकाओं को दूर करने के लिए सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा द्वारा प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए गए तथा आई.टी. विशेषज्ञों द्वारा आई.टी. मॉड्यूल्स (IT Modules) संबंधी प्रतिभागियों को विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर आई.टी. विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न आई.टी. मॉड्यूल संबंधी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि इन्हें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान सही तरीके से लागू किया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!