Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 5 मॉडर्न पिस्तौल और 34 जिंदा कारतूस के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, (PNL) :  पंजाब में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक गैर-कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 5 आधुनिक पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार बरामद किया है। बरामद हथियारों में ग्लॉक 9 एमएम, पीएक्स5 .30 बोर, टॉरस 9 एमएम, पाकिस्तान में बना ग्रेटा 9 एमएम और एक अन्य .30 बोर पिस्टल शामिल है।पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपी सीमा पार से भेजे गए हथियारों की खेप को रिसीव करने के बाद उन्हें अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने का काम करते थे।

इस मामले में अमृतसर के मकबूलपुरा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगाल रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!