Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में आज मेयर का पदभार संभालेंगे मोती भाटिया, कांग्रेस का भंडारी पुल जाम करने का ऐलान, कहा-हमारे पास 42 पार्षद, हाईकोर्ट जाएंगे

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर नगर निगम के नवनियुक्त मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया आज 28 जनवरी 2025 को अपना पदभार संभालेंगे। इस अवसर पर रणजीत एवेन्यू स्थित नगर निगम के मुख्य कार्यालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, कांग्रेस ने आज भंडारी पुल जाम करने का ऐलान किया है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई दोपहर 12 बजे भंडारी पुल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेगी। निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नवनियुक्त मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता भी अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगी।

समारोह की तैयारियां पूरी

यह कार्यक्रम आज दोपहर 3:00 बजे होगा। रणजीत एवेन्यू नगर निगम मुख्यालय में इस समारोह के लिए निगम अधिकारियों ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। शहर के प्रशासनिक कार्यों को नई गति देने और नगर निगम की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने की दिशा में यह पदभार ग्रहण समारोह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर की घोषणा होने के बाद विरोध में कांग्रेस नेता मेडिकल कालेज के बाहर विरोध में उतर आए थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अध्यक्षता में ये प्रदर्शन देर शाम तक चला। 7 बजे के करीब सभी कांग्रेसी मेडिकल कॉलेज से निकले और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के घर के बाहर आकर बैठ गए। काफी समय प्रदर्शन के बाद धरना समाप्त किया गया।

हाईकोर्ट का रुख करेंगे कांग्रेसी

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनके पास 42 पार्षदों का बहुमत था। इसके अलावा 4 अकाली दल के पार्षद भी उनके साथ थे। भाजपा के वॉकआउट के बाद बहुमत पूरी तरह से उनके पास है। ऐसे में अब वे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हालत बीते साल चंडीगढ़ में बने थे, तब भी कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में जाकर लड़ाई लड़ी और अपना मेयर बनाया था।

बता दें कि 85 वार्ड वाले अमृतसर में मेयर के लिए 43 पार्षदों का बहुमत जरूरी था। चुनाव में सबसे ज्यादा 40 पार्षद कांग्रेस के बने थे। आप ने 24 वार्ड जीते थे। साथ ही 7 आजाद और 4 अकाली पार्षदों ने आप को समर्थन दिया। इसके अलावा 7 वोटें विधायकों की गिनी गई और कांग्रेस के दो पार्षद गैर-हाजिर रहे। आप ने 42 पार्षदों के आंकड़े से अपना मेयर बनाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!