Saturday , July 11 2026
Breaking News

अमृतसर की अदालत में लेडी कांस्टेबल का कॉलर पकड़ने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर कोर्ट परिसर में पुलिस की लेडी कांस्टेबल से हाथापाई और गाली-गलौज करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना शुक्रवार को हुई थी, लेकिन पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद आज केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी भी डाल दी है।

गिरफ्तार महिला की पहचान दलजीत कौर उर्फ विक्की पत्नी दिलदार सिंह निवासी गली ठेके वाली, गुरु नानकपुरा, कोट खालसा, अमृतसर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धारा 221, 132, 121(1), 79 बीएनएस के अंतर्गत थाना सिविल लाइन, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता वरिष्ठ सिपाही गुरप्रीत कौर हैं।

कोर्ट में पति से मिलने आई थी महिला
एएसआई हरदयाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जब महिला कोर्ट में अपने पति से मिलने आई तो पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उसे रोक दिया। इसी दौरान महिला ने बहसबाजी शुरू कर दी और महिला सिपाही का गिरेबां पकड़ लिया। उसने नेम प्लेट तोड़ दी और मारपीट भी की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

शुक्रवार को ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच की और शनिवार को महिला के खिलाफ औपचारिक तौर पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बताया कि कोर्ट परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!