Monday , August 17 2026
Breaking News

अमृतसर में आधी रात ब्लास्ट, 5 मिनट में सुनाई दी 3 धमाकों की आवाज, किया गया ब्लैकआउट, दहशत में लोग

अमृतसर, (PNL) : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। इस बीच अमृतसर में धमाकों की खबर आई है। जिला प्रशासन ने रात 10:30 बजे से 11:00 बजे तक ब्लैकआउट की रिहर्सल की। इसके तुरंत बाद रात 1:15 से 1:20 के बीच अमृतसर में तीन-चार धमाकों की आवाज सुनाई दी।

ये धमाके दूर-दूर तक सुनाई दिए। हालांकि, अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि ये आवाजें फाइटर जेट की सुपरसोनिक स्पीड की वजह से हो सकती हैं। सुपरसोनिक जेट उड़ते हैं तो धमाके जैसी आवाज आती है। धमाकों की आवाज सुनकर लोग डर गए।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया, ‘मैंने भी धमाकों की आवाज सुनी है, लेकिन हमने मौके पर जाकर जांच की और कुछ नहीं मिला। हमने सावधानी बरतते हुए अमृतसर में ब्लैकआउट कर दिया है।’ पुलिस कमिश्नर के इस बयान से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

धमाकों की वजह नहीं आई सामने

हालांकि, धमाकों की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। कुछ लोगों का मानना है कि ये आवाजें फाइटर जेट की वजह से थीं। जब कोई फाइटर जेट सुपरसोनिक स्पीड से उड़ता है, तो एक तेज धमाके जैसी आवाज आती है। इसे सोनिक बूम भी कहते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!