Thursday , September 10 2026
Breaking News

ड्रग्स केस में जमानत पर बाहर आई पंजाब की इंस्टाक्वीन लेडी कॉन्स्टेबल को अब विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें क्या है मामला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस की इंस्टाक्वीन लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को अब विजिलेंस ने अरेस्ट कर लिया है। ये गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है। विजिलेंस ने दावा किया है कि जांच में अमनदीप कौर की आमदनी 1.08 करोड़ निकली जबकि उसका खर्च 1.39 करोड़ आंका गया है।

इससे पहले अमनदीप कौर को बठिंडा के लाडली धी चौक में पुलिस ने 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद डिपार्टमेंट ने उसे सस्पेंड कर दिया था। अभी ड्रग्स मामले में अमनदीप कौर को जमानत मिली हुई थी। अपनी इंस्टाग्राम रीलों से अमनदीप कौर चर्चा में रहती थी। विजिलेंस की ये कार्रवाई बठिंडा जोन की तरफ से की गई है।

लग्जरी लाइफस्टाइल रही चर्चा में

अमनदीप कौर हाल ही में ड्रग्स से जुड़े एक केस में जमानत पर रिहा हुई थी। सोशल मीडिया और मीडिया में वह लगातार अपनी लग्जरी जीवनशैली, Rolex घड़ी, Thar SUV और महंगे मकान को लेकर सुर्खियों में बनी रही।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अमनदीप ने दावा किया था कि उसे झूठा फंसाया गया है और वह निर्दोष है। मगर विजिलेंस विभाग को उसके खिलाफ कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और बेहिसाब संपत्तियों के इनपुट मिले थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!