Thursday , October 22 2026
Breaking News

अमन अरोड़ा और तरुनप्रीत सौंद द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात; श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों में शामिल होने का दिया निमंत्रण

चंडीगढ़/लखनऊ, (PNL) : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों में शामिल होने के लिए देशभर के नेताओं को आमंत्रित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार की पहल के तहत, पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक निमंत्रण देना था।

बैठक के दौरान मंत्रियों ने दिल्ली में सभी भारतीयों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा हेतु शहीद हुए नौवें पातशाह की शहादत के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ये समागम न केवल पंजाब के लिए बल्कि पूरे देश और मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो बलिदान और मानवाधिकारों की रक्षा के प्रतीक हैं।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की शहादत भारत के बहुलवादी समाज के सिद्धांतों की नींव है। उस समय राजधानी में गुरु साहिब जी की शहादत ने उनकी विरासत को सदा के लिए भारत की आत्मा में समा दिया। इन समागमों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति राष्ट्रीय एकता का सशक्त प्रतीक होगी और गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी द्वारा अत्याचार के विरुद्ध डटकर संघर्ष करने और सभी समुदायों के अधिकारों की रक्षा के सिद्धांत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिवस पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करने का जरिया बनेगा। पंजाब सरकार इस ऐतिहासिक अवसर पर, जो राज्य की समृद्ध विरासत और सब के भले संबंधित परंपराओं को उजागर करता है, विभिन्न दलों के नेताओं का पंजाब में स्वागत करने के लिए तैयार है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ससम्मान निमंत्रण स्वीकार करते हुए पंजाब सरकार की इस नेक पहल की सराहना की। उन्होंने श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की अतुलनीय एवं अद्वितीय विरासत को नमन किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!