Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Allu Arjun: अब खूंखार ‘राका’ बने अल्लू अर्जुन, एटली की फिल्म का टाइटल रिवील, एक तस्वीर सबपर भारी!

न्यूज डेस्क, (PNL) :  साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैन्स को जबरदस्त सरप्राइज मिल गया है.अब बस बहुत हुआ ‘पुष्पाराज’, क्योंकि अल्लू अर्जुन की यह नई एंट्री बहुत धांसू है. अगर अब भी आप ‘पुष्पाराज’ को सबसे खूंखार मान रहे थे, तो जरा रुकिए क्योंकि अब एक्टर ने ‘राका’ बनकर एंट्री ली है. जी हां, एटली की फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जो जितना हटकर है उतना ही डरावना और जबरदस्त भी है. बाल्ड यानी गंजे लुक में वो एकदम ही अलग लग रहे हैं. खतरनाक पंजे और बडे़-बड़े नाखून भी दिख रहे हैं. आंखों में काजल और लंबी दाढ़ी… अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैन्स को इससे बड़ा कोई सरप्राइज नहीं मिल सकता था. उनकी फिल्म का काम टेंटेटिव टाइटल AA22 x A6 के साथ शुरू हुआ था. पर अब फिल्म का टाइटल भी रिवील हो गया है. जानिए फैन्स ने क्या कुछ कहा?

यह एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है, जिसमें अल्लू अर्जुन के अपोजिट दीपिका पादुकोण काम करती दिखेंगी. एक्ट्रेस का भी एक लुक सामने आया है पहले ही. वहीं, एटली फिल्म के डायरेक्टर हैं, जबकि सन पिक्चर्स वाले फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. अलग-अलग भाषाओं में टाइटल रिवील किया गया है. पर सच में अल्लू अर्जुन के लुक से निगाहें हटाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है.

अल्लू अर्जुन और एटली की जिस फिल्म को अबतक टेंटेटिव टाइटल AA22 x A6 से पुकारा जा रहा था. उसका नाम RAAKA होगा. मेकर्स ने लुक शेयर करते हुए लिखा- ”खुद को सीमाओं से परे एक नजारे के लिए तैयार करो”. इस फिल्म का नाम राका है, पर असल में अल्लू अर्जुन ही वो खिलाड़ी हैं, जिनके लुक ने सबको रोक दिया है. क्योंकि यह फर्स्ट लुक उनकी दूसरी फिल्मों के कैरेक्टर से काफी हटकर है और इस किरदार की ताकत ही यही होगी. आंखों में काजल, खतरनाक पंजों की तस्वीर तो मेकर्स ने एक दिन पहले भी शेयर कर दी थी. उनके माथे पर एक निशान भी बना है. लोग कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि- यह एक विलेन किरदार होने वाला है. तो कोई लिखता है- असली फायर तो यही है.

ठीक एक दिन पहले ही मेकर्स ने जब इन पंजों की तस्वीर शेयर की, तब यह खतरनाक पंजे देखकर कोई नहीं सोच रहा होगा कि यह अल्लू अर्जुन का किरदार ही होने वाला है. 800 करोड़ में बन रही इस फिल्म का लेवल एकदम अलग ही होने वाला है. और यह ‘पुष्पा 2’ से बहुत अलग है. फर्स्ट लुक ने फैन्स का दिल जीत लिया है. दरअसल अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म साइंस-फिक्शन (Sci-Fi) एक्शन थ्रिलर है. जिसे Parallel यूनिवर्स और टाइम-ट्रैवल पर बेस्ड बताया जा रहा है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!