Saturday , August 1 2026
Breaking News

अकाली दल के इस बड़े नेता ने ज्वाइन की BJP, हरियाणा के CM ने करवाया शामिल, मीडिया से बचते दिखे नायब सैनी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शिरोमणि अकाली दल को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। सीनियर नेता जगदीप सिंह चीमा ने अकाली दल छोड़ दी है। वह आज बीजेपी में शामिल भी हो गए हैं। चीमा की 4 पीढ़ियां शिरोमणि अकाली दल के साथ जुड़ी हुई है। यही नहीं उनके पिता रणधीर सिंह चीमा 3 बार पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहें हैं।

पंजाब बीजेपी कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चीमा को पार्टी ज्वाइन करवाई। हालांकि वह मीडिया से दूरी बनाते दिखे। समारोह अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि नायब सिंह सैनी वहां से चले गए। इस दौरान उन्हें उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने घेरा डाला हुआ था और किसी मीडिया कर्मी को उनके पास तक नहीं जाने दिया गया है। दरअसल हरियाणा के सीनियर पुलिस अधिकारी पी पूर्ण कुमार के खुदकुशी मामले के बाद महा पंचायत बुलाकर सरकार को 48 घंटे का समय दिया हुआ है।

इस दौरान जगदीप सिंह चीमा ने कहा कि इस समय की अकाली लीडरशिप के पास पंथक छवि नहीं है। जिस तरह से बहबलकलां कांड हुआ और दूसरी घटनाएं हुई हैं, वह किसी से छिपी नहीं हैं। लोग जान चुके हैं कि शिरोमणि अकाली दल की कहनी और करनी में अंतर है। उनके परिवार को 100 साल से भी पुराना इतिहास अकाली दल से रहा है। मगर अब वहां कुछ नहीं रहा है और अब साफ है कि आने वाला समय भाजपा का है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!