Thursday , July 30 2026
Breaking News

अकाली नेता को मर्डर केस में पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुखबीर का है करीबी, पढ़ें पूरी खबर

खन्ना, (PNL) : पंजाब के खन्ना में आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ डीसी के मर्डर के मामले में पुलिस ने अकाली नेता तेजिंदर सिंह इकलोहा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी आढ़ती रंजीत सिंह निवासी इकोलाहा को काबू कर चुकी है। अकाली नेता का भाई अभी भी फरार है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने हत्या की साजिश रची। तेजिंदर को आज दोपहर को अदालत में पेश किया जाएगा।

पॉलिटिकल मर्डर का हवाला देकर रिमांड लिया

मुख्यारोपी रंजीत सिंह का गिरफ्तारी के बाद तीन दिनों का रिमांड लिया गया था। शुक्रवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर रंजीत को दोबारा खन्ना अदालत में पेश किया गया। जज के सामने सरकारी वकील ने पुलिस की तरफ से रिमांड की मांग की। हवाला दिया गया कि यह पॉलिटिकल मर्डर है। इसमें फरार दो भाइयों के अलावा कई और भी शामिल हैं। इसलिए अभी रिमांड की जरूरत है।

आरोपी पक्ष के वकील ने कहा था कि तीन दिनों के रिमांड में कोई नई चीज सामने नहीं आई और न ही पुलिस को कोई सुराग मिला। इसलिए उन्होंने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने आरोपी का दो दिनों का रिमांड दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही अकाली नेता को गिरफ्तार कर लिया गया।

खन्ना में आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ डीसी (56) का गोलियां मारकर मर्डर कर दिया गया। सोमवार शाम को तरलोचन जब अपने खेत से घर लौट रहे थे तो किसी ने गोलियां मार दी। लहूलुहान हालत में तरलोचन जब गांव की सड़क किनारे पड़े थे तो उनका बेटा गांव के लोगों समेत उन्हें सिविल अस्पताल लेकर आया था। वहां डाक्टरों ने तरलोचन सिंह को मृत करार दिया था।

गांव में सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी

जानकारी के अनुसार तरलोचन सिंह ने पिछली बार भी गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे। कुछ समय पहले वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी की तरफ से उन्हें किसान विंग का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही तरलोचन सिंह गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनका मर्डर कर दिया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!