Friday , September 11 2026
Breaking News

17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान, ढाका एयरपोर्ट पर 1 लाख कार्यकर्ता जुटे, लंदन में रह रहे थे, PM बनने के दावेदार

न्यूज डेस्क, (PNL) : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद देश लौट आए हैं। ढाका एयरपोर्ट के पास उनका स्वागत करने के लिए उनकी पार्टी BNP के 1 लाख कार्यकर्ता जुटे हैं। रहमान गिरफ्तारी से बचने के लिए 2008 में लंदन भाग गए थे। तब हसीना सरकार में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे थे।

बांग्लादेश में अगले साल 12 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को बैन कर दिया गया है। ऐसे में बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) चुनाव जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। BNP की अध्यक्ष खालिदा जिया की उम्र 80 साल हो चुकी है और बहुत बीमार चल रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रहमान अगले PM के दावेदार हो सकते हैं।

बांग्लादेश में तारिक की सास ने उनकी पत्नी जुबैदा रहमान, बेटी जैमा रहमान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उन्हें माला पहनाई। एयरपोर्ट से निकलने के बाद, तारिक रहमान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए 300 फीट जाएंगे और फिर अपनी मां खालिदा जिया से मिलने जाएंगे, जिनका एवरकेयर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तारिक बोले- 6,314 दिनों के बाद बांग्लादेश लौटा

तारिक ने सिलहट से फेसबुक पर अपडेट साझा किए। सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर उन्होंने अपनी पत्नी की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “आखिरकार सिलहट में, बांग्लादेश की धरती पर!” इससे पहले सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा था, “लंबे 6,314 दिनों के बाद, बांग्लादेश के आसमान में!”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!